ब्लैक स्वान थ्योरी

Akshay Raheja
Oct 29, 2020

(एक ऐसी घटना है जिसकी सम्भावना शुन्य के सामान,

दशमलव् शुन्य शुन्य शून्य शुन्य शुन्य एक से कम

आकड़ों में असंभव संकट,

‘ब्लैक स्वान’ यानी काला हंस, धरती पर मौजूद नहीं है

हंस केवल सफ़ेद ही होते है)

— — — — —

ज्ञात अज्ञात, अज्ञात ज्ञात

ज्ञात ज्ञात, अज्ञात अज्ञात।

आगे बढ़कर, पीछे मुड़कर, आज को समझना

आगे बढ़कर पीछे मुड़कर, अज्ञात को ज्ञात करना

हुआ ज्ञात अज्ञात।

पीछे मुड़कर, आगे देखना, कल को समझना

पीछे मुड़कर, आगे देखना, अज्ञात को ज्ञात किया

हुआ अज्ञात ज्ञात।

सोच समझकर, सीखकर और पढ़कर आगे देखना,

सोच समझकर, सीखकर और पढ़कर आगे देखना,

हुआ ज्ञात ज्ञात।

काला हंस का होना

शाहदत में मृत्यु का होना

पीछे मुड़कर, आगे देखकर, आगे बढ़कर, पीछे देखकर,

सोचकर, समझकर, न समझ पाना, न कुछ कर पाना

हुआ अज्ञात अज्ञात।

ज्ञात अज्ञात, अज्ञात ज्ञात

ज्ञात ज्ञात, अज्ञात अज्ञात।

अज्ञात अज्ञात अज्ञात अज्ञात अज्ञात अज्ञात

दशमलव शुन्य शुन्य शुन्य शुन्य शुन्य एक।

--

--

Akshay Raheja

theatre artist who wants to write some meaningful prose, occasionally